राजस्थान के बड़ी खबर: सोमवार को हो सकता है विधानसभा का सत्र आहूत, ऑनलाइन होगी वोटिंग - सूत्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाक़ात की, सीपीएम और बीटीपी के समर्थन का दावा ठोका। हालाँकि इसे शिष्टाचार भेंट और कोरोनावायरस पर जानकारी देना बताया गया। गहलोत ने बाक़ायदा, पहले राज्यपाल और अपने हाथ सेनेटाईजर से साफ़ किये।

Update: 2020-07-24 04:02 GMT

राजभवन सूत्रों के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार यानी 27 जुलाई को विधानसभा का सत्र आहूत कर सकते है। मुख्यमंन्त्री अशोक गहलोत ने आज मुलाकात कर राज्यपाल से सत्र आहूत करने का आग्रह किया था।

राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को सांय यहां राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिष्टाचार मुलाकात की राज्यपाल से मुख्यमंत्री की यह मुलाकात लगभग 20 मिनट रही। इस मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाक़ात की, सीपीएम और बीटीपी के समर्थन का दावा ठोका। हालाँकि इसे शिष्टाचार भेंट और कोरोनावायरस पर जानकारी देना बताया गया। गहलोत ने बाक़ायदा, पहले राज्यपाल और अपने हाथ सेनेटाईजर से साफ़ किये।

आपको बतादे कि राज्य सरकार द्वारा विशेष परिस्थियों में सत्र बुलाने की मांग राज्यपाल से की जा सकती है जिसे राज्यपाल को ठुकराने का कोई संवैधानिक अधिकार नही है। इसी अधिकार के तहत राज्यपाल सोनवार को विधानसभा का सत्र आहूत कर सकते है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत फ्लोर टेस्ट कराकर समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते है। आज की स्थिति में वे बहुमत सिद्ध कर सकते है। देरी होने पर हालत बिगड़ भी सकते है। ज्ञात हुआ है कि राज्यपाल को गहलोत ऑनलाइन वोटिंग के लिए सहमत करने में सफल हुए है।

Tags:    

Similar News