पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगमन से पहले ही दो गुटों में शक्ति प्रदर्शन के बीच फायरिंग

Update: 2023-02-17 12:58 GMT

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आज खरवा में आगमन से पहले ही दो गुटों में शक्ति प्रदर्शन के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवा में फायरिंग कर देने से हड़कंप मच गया। नतीजा यह रहा कि सुरक्षा की दृष्टि से वसुंधरा राजे को मांगलियावास से सीधा ही ब्यावर की ओर प्रस्थान करा दिया गया । सबसे बड़ी बात यह रहीं की वसुंधरा राजे के खरवार मन से पहले ही दो गुटों में तनातनी और आपस में एक दूसरे के पक्ष में नारे लगाए जाने के बावजूद भी पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता नहीं मंगाया गया।। गनीमत यह रही कि वसुंधरा के आने से पहले ही फायरिंग हो गई अन्यथा बाद में भी कुछ घटना होने पर माहौल और ज्यादा बिगड़ने की संभावना हो सकती थी।


वसुंधरा राजे के अजमेर जिले के दौरान मसूदा विधानसभा क्षेत्र में खरवा चौराहे पर भाजपा द्वारा पूर्व में ही कार्यक्रम निर्धारित किया गया था जिसके अनुसार एक बजकर बीस पर उन्हें खरवा आना था। जिसको लेकर भंवर सिंह पलाड़ा के पुत्र शिवराज सिंह पदाधानी राव गोपाल सिंह की प्रतिमा के पास में अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत के लिए जगह निर्धारित की गई थी इसी के साथ जसवीर सिंह खरवा के समर्थक खुशी दूरी पर स्वागत की तैयारी के साथ खड़ी हो गए। इसके साथ ही एक दूसरे के समर्थन में नारे बाजी भी शुरू हो गई भी शुरू हो गई। एक गुट के लोड वहां गाड़ियों पर चढ़कर नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए जिसको लेकर सदर थाना अधिकारी चेनाराम ने खुद ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश भी की।


इस दौरान भीड़ में से किसी ने हवा में फायरिंग कर दी जिसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तथा मामला तनावपूर्ण नजर दिखाई दिया मगर उस वक्त स्थानीय पुलिस ने बजाय अतिरिक्त पुलिस बनाने के माहौल को नियंत्रित करने की कोशिश की।।खरवा चौराहे पर स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने वसुंधरा राजे को बजाय खरवा रुकने के मांगलियावास से सीधे ही ब्यावर की ओर प्रस्थान करा दिया। कुछ देर बाद दोनो ही गुटों ने आमने सामने होकर गाड़ियों पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद दोनों ही गुट वहां से निकल गए।


पहले भी खरवा रहा सुर्खियों में

खरवा चौराहा राजनीतिक कारणों से दो तीन बार पहले भी प्रादेशिक स्तर पर सुर्खियों में रह चुका है। एक समय पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खरवा आगमन के बाद सभा स्थल पर आग लगा दी गई थी। इसी तरह खरवा चौराहे पर ही अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा के दौरान भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा और पूर्व देहात भाजपा जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा के बीच भी जबरदस्त विवाद हो गया था जिसमें एक दूसरे पर मारपीट के भी आरोप लगे थे।

फिलहाल पुलिस नहीं बता रही कुछ

खरवा चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग की जानकारी के बारे में पुलिस फिलहाल कुछ भी नहीं बता रही है।

Tags:    

Similar News