क्या सीएम अशोक गहलोत का ये सवाल वाजिब है नहीं?

Update: 2021-03-21 12:06 GMT

राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan Chief Minister) अशोक गहलोत ने (Ashok Gehlot) आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) से एक सवाल किया है. अब देखना यह है कि क्या उनका सवाल सरकार से करना ठीक है या नहीं? 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि 26 फरवरी को पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान होने से पहले डीजल-पेट्रोल के दाम रोजाना बढ़ रहे थे। 15 दिन में ही पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये महंगे हो गए थे। तब मोदी सरकार ने कच्चे तेल के महंगे होने और सरकार का नियंत्रण ना होने की बात कही थी। लेकिन चुनाव के ऐलान के बाद स्थिति बदल गई।

चुनावों के ऐलान के बाद 28 फरवरी से आज 21 मार्च तक डीजल-पेट्रोल की कीमत में एक पैसे की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 8 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुकी हैं। देश केन्द्र सरकार की इन चालबाजियों को अब अच्छे से समझ चुका है।

Tags:    

Similar News