12 साल की बच्ची से रेप, अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2020-12-29 13:58 GMT
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के जोधपुर में 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। दरअसल पीड़िता ने सोमवार को जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया और कहा कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि 12 साल की पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है।

करीब आठ से नौ महीने पहले उसके पड़ोस में रहने वाले 30 साल के शख्स ने अपने मोबाइल फोन पर उसे कुछ दिखाने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय लड़की ने इस बारे में परिवार को सूचित नहीं किया। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई, तब परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों को उसकी गर्भावस्था के बारे में पता चला। इसके बाद पीड़िता को उम्मेद अस्पताल में रेफर किया गया जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया।

बच्चा पैदा होने के बाद अस्पताल ने घटना के बारे पुलिस को जानकारी दी और परिवार वाले भी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ धारा 376ए और 376बी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Tags:    

Similar News