अगर आप करते हैं ये 17 पाप, आपको 'नरक' जाने से कोई नहीं रोक सकता
शास्त्रों के अनुसार अगर मनुष्य ये 17 पाप करता है तो उसे नरक जाने से कोई नहीं रोक सकता, उसे नरक में खौफनाक...;
1) अगर कोई इंसान किसी ब्राह्मण या पुजारी को मारता है, किसी को नशे की हालत में छोड़कर चला जाता है, किसी पवित्र कसमों और वादों को तोड़ता है या भ्रूण की हत्या करना या फिर भ्रूण को नष्ट करवाना आदि करता है तो निश्चित तौर पर उसे नरक में सज़ा पाने से कोई नहीं रोक सकता है। गरुड़ पुराण में इसे बहुत बड़ा पाप माना जाता है।
2) अगर कोई इंसान किसी महिला की हत्या करता है, महिला को प्रताड़ित करता है, मुकदर्शक की तरह आंखों के सामने किसी की इज़्ज़त लुटते देखते रहता है या फिर किसी गर्भवति महिला को मारना-पीटना आदि करता है तो उसे नरक में सज़ा पाने से कोई नहीं रोक सकता है।