UP News: आगरा में दीपावली पर महिला के साथ गैंगरेप, जबरन पिलाई शराब किया रेप

यह मामला यूपी के आगरा जिले से सामने आई है।

Update: 2023-11-13 04:30 GMT

Agra: ताजनगरी आगरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर होमस्टे में एक कर्मचारी और उसके चार साथियों ने बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। यहां पर होमस्टे की महिला कर्मचारी को एक कमरे में बंधक बनाकर पांचों लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई फिर उसके साथ बारी-बारी दुराचार किया। इसका विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई। अपने बचाव में महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इसके बाद लोगों ने उसे बचाने के बजाय उसका वीडियो बनाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह रो रही महिला कर्मचारी को चुप कराया और मौके से ही शराब के नशे में धुत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, आगरा की बसई स्थित पुलिस चौकी पर शनिवार देर रात किसी ने सूचना दी कि ताजगंज क्षेत्र के रिच गेस्ट हाउस में हंगामा हो रहा है। बताया गया कि होम स्टे में ही काम करने वाले एक युवक ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर महिला कर्मचारी से गैंगरेप किया है। विरोध करने पर युवती की बुरी तरह पिटाई की। युवती बुरी तरह चीख और रो रही है। फोर्स मौके पर पहुंची तो युवती बदहवास हालत में मिली। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि 5 युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और फिर गैंगरेप किया।

जानिए ACP ने क्या कहा

ACP  अर्चना सिंह ने युवती से बातचीत की। पूछताछ में पांच युवकों के नाम सामने आए हैं। मौके से एक महिला को भी पकड़ा है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। DCP सूरज कुमार राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चार युवकों को हिरासत में लिया है। इनके नाम जितेंद्र राठौर निवासी एमपी पुरा, रवि राठौर निवासी करीमनगर गोबर चौकी, मनीष कुमार निवासी बसई खुर्द, देव किशोर निवासी महुआखेड़ा हैं। होम स्टे को बंद कराया जा रहा है। सभी आरोपियों को सख्त धाराओं में केस दर्ज करने को कहा गया है।



Tags:    

Similar News