अलीगढ़ में दिन दहाड़े प्राॅपर्टी के विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या,पत्नी घायल

Update: 2020-01-19 13:01 GMT

अलीगढ़: क्वार्सी क्षेत्र के कर्पूरी नगर में प्राॅपर्टी के विवाद में भतीजों ने अधिवक्ता चाचा और चाची को गोलियों से भून दिया। वेदप्रकाश (40 वर्षीय) पुत्र स्व. अर्जुन सिंह राजपूत के परिवार में पत्नी कविता, दो बेटियां अंशिका (9वर्ष) और गीतांजलि (3वर्ष) है।

वेदप्रकाश का प्राॅपर्टी को लेकर अपने बड़े भाई देवेन्द्र सिंह निवासी बेगमबाग से विवाद चल रहा था,दोनों भाइयों के बीच चार दिन पूर्व समझौता भी हो गया। बताते हैं कि इस समझौते से देवेन्द्र के पुत्र हिमांशु व कमल खुश नहीं थे। इसी के चलते हिमांशु व कमल चाचा वेदप्रकाश के घर आये। जहाॅ चाचा और भतीजों में कहा सुनी हो गई। यह विवाद बढ़ा तो भतीजों ने पिस्टल निकाल कर वेदप्रकाश पर फायर कर दिया। इस पर चाची कविता आई तो उसको भी गोली मार दी। दो बेटियां भयभीत होकर सोफा के पीछे छिप गई। वेदप्रकाश की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर एसएसपी आकाश कुलहरि व एसपी सिटी अभिषेक, एसओजी व फाॅरेंसिक टीमें भी पहुॅच गई। एसएसपी ने बताया कि प्राॅपर्टी के विवाद में मृतक के भतीजों ने घटना को अंजाम दिया है।दोनों भाइयों को पकड़ने उनके घर बेगम बाग में पुलिस गई थी, लेकिन मकान पर ताला लगा है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें पुलिस की गठित की गई है। जो आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनको शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Tags:    

Similar News