बीजेपी नेता रघुराज सिंह ने बताया मुस्लिम औरतें क्यों पहनती हैं बुर्का, साथ मे किस की वंशज है ये भी बताया

रघुराज सिंह ने कहा, 'बुर्का पहनने की प्रथा अरब से भारत आई है. इसके आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं

Update: 2020-02-10 06:51 GMT

अलीगढ़। मुस्लिम महिलाएं बुर्का क्यों पहनती है इसको लेकर योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है अलीगढ़ जिले में एक सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे रघुराज सिंह ने भारत में बुर्के को बैन करने की सरकार से मांग की है और मुस्लिम समुदाय को दैत्यों का वंशज बताया है. बता दें कि रघुराज सिंह उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अध्यक्ष और योगी आदित्यनाथ की सरकार में राज्यमंत्री हैं।

रघुराज सिंह ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वे रावण की बहन शूपर्णखा की वंशज हैं. रघुराज सिंह ने कहा कि इसका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किया जाता है, लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए रघुराज सिंह ने कहा, 'बुर्का पहनने की प्रथा अरब से भारत आई है. इसके आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं, क्योंकि भगवान लक्ष्मण ने रावण की बहन शूपर्णखा के नाक काट दिए थे. इसके बाद वह बुर्का पहनकर वहां से गई थी. केवल राक्षसों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं. कोई भी सामान्य व्यक्ति बुर्का नहीं पहन सकता. मैं देश की सरकार से भी बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की अपील करूंगा, क्योंकि बुर्का पहनकर आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं. इसलिए मेरे साथी नागरिकों हमें एकजुट होना होगा, क्योंकि इन गुंडों को खत्म करना आवश्यक है.'

रघुराज सिंह ने आगे कहा कि श्रीलंका में भी बुर्का पर प्रतिबंध है. लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. जब सब खुले में रहेंगे तो पहचानने में आसानी होगी कि कौन आतंकी है और कौन नहीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को रघुराज सिंह ने नसीहत दिया कि अगर कोई डंडे से मारने की बात करेगा तो हम उसे जूतों से मारेंगे, छोड़ेंगे नहीं।

बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी रघुराज सिंह की बुर्का पर बैन की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, 'बुर्का महिलाओं का उत्पीड़न है. ये कानून और शरियत के हिसाब से नहीं है. बुर्के की आड़ में जो भी गलत काम हो रहे हैं, आप जानते हैं. संविधान खतरे में है, आतंकवाद का प्रयाय बनता जा रहा है बुर्का. बुर्का 100 फीसदी बंद होना ही चाहिए.'

 

Tags:    

Similar News