सीएए के विरोध में प्रदर्शन और हिंसा के चलते रात 12 बजे तक अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद, डीएम ने की पुष्टि
अलीगढ़: CAA का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर, जामा मस्जिद के पास एक ट्रांसफार्मर को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाए। अब ताजा जानकारी के मुताबिक सीएए के विरोध में प्रदर्शन और हिंसा के चलते रात 12 बजे तक अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
अलीगढ़ के DM चंद्रभूषण सिंह: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव किया इसलिए पुलिस ने आंसूगैस का सहारा लिया। AMU की कुछ महिला छात्राएं इसके पीछे हैं। हम उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हम दंगाइयों से होने वाले नुकसान का पता लगा रहे हैं और इसकी वसूली उनसे ही की जाएगी।
अलीगढ़ में हुई हिंसा पर लखनऊ ADG लॉ एंड आर्डर पी.वी. रामा शास्त्री ने कहा कि आज CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच कुछ लोगों की गिरफ्तारी की अफवाह फैलाई गई।भ्रमित लोगों ने जगह-जगह पथराव किया जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित कर लिया।अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।