फेसबुक पर धार्मिक भावनाओ को भङकाने वाला गिरफ्तार

Update: 2020-04-01 13:01 GMT

पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के निर्देशन मे जनपद मे शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत सोशल मिडिया सेल आजमगढ द्वारा सतर्क निगरानी के क्रम मे एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर धार्मिक भावनाओ को भङकाने और सौहार्द बिगाङने के प्रयास मे आपत्ति जनक पोस्ट किया जाना पाया गया जिसपर सोशल मीडिया सेल द्वारा *पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को अवगत कराते हुए साइबर सेल को उपरोक्त आपत्ति जनक पोस्ट का विवरण उपलब्ध कराया गय.

उपरोक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान मे लेते हुए एसपी त्रिवेणी सिंह द्वारा साईबर सेल कांस्टेबल मनीष सिंह व प्रभारी निरीक्षक जहांनागंज राकेश सिंह को निर्देशित किया,साइबर सेल द्वारा उपरोक्त आपत्तिजनक पोस्टकर्ता का विवरण प्राप्त कर प्रभारी निरीक्षक थाना जहानागंज राकेश कुमार सिंह को दिया गया।

उसके बाद उप निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय मय हमराह द्वारा अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र रामबृक्ष राम ग्राम सुहवल थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के खिलाफ थाना जहानागंज पर पंजिकृत कर गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जाने लगा। जिसके क्रम मे आज अभियुक्त को ग्राम सुहवल घर से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के पास से प्रयोग किया गया मोबाईल Real Me Android बरामद हुआ।

Tags:    

Similar News