आजमगढ़ के पूर्व जिला विधालय निरीक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा, नौकरी का झांसा देकर महिला से दरिंदगी का आरोप

Update: 2023-02-25 09:30 GMT

कोर्ट के आदेश पर आजमगढ़ जिले में तैनात रहे पूर्व डीआईओएस के खिलाफ शहर कोतवाली में एक महिला की तहरीर पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच में जुट गई। वादी मुकदमा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि नवंबर 2022 में तत्कालीन डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी के पास वह एक व्यक्ति के कहने पर नौकरी की आस में गई थी।

डीआईओएस ने उसे अपने आवास पर बुलाया और वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शिकायती पत्र को सीजेएम ने गंभीरता से लिया और शहर कोतवाली पुलिस को पूर्व डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

Tags:    

Similar News