UP Nikay Chunav Result 2023: आजमगढ़ और बस्ती के परिणाम

Update: 2023-05-13 14:56 GMT

यूपी निकाय चुनाव 2023 के रिजल्ट आने के बाद पिक्चर साफ हो गई है। मेयर चुनाव की 17 से 17 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हुआ है। वहीं 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव के नतीजे भी सामने आए हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, भाजपा दोनों ही बड़े अंतर से आगे है।

UP Nikay Chunav Result 2023: आजमगढ़ और बस्ती में सपा ने लहराया जीत का परचम

आजमगढ़ और बस्ती नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ अध्यक्ष पद हेतु समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सरफराज आलम ने चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने भारत रक्षा दल के निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को हराया है। बीजेपी के अभिषेक जयसवाल दीनू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बस्ती की बात करें तो बस्ती नगर पालिका की सीट पर सपा का सूखा एक तरह से समाप्त हुआ है। यहां सपा की कंडीडेट नेहा वर्मा ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। वोटों की गिनती होने तक सपा कंडीडेट लगभग 10514 वोटों से आगे हैं।

Tags:    

Similar News