आधा किलो मछली के बंटवारे के विवाद में सगे भाई ने भाई को बांके से काट डाला

मछली बंटवारे के विवाद में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में बीती रात हुई वारदात, हत्यारोपी फरार चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Update: 2019-11-05 06:51 GMT

बाराबंकी-- आधा किलो मछली के बंटवारे के विवाद में सोमवार की देर रात दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। छोटे भाई ने पहले लाठी डंडे से बड़े भाई की पिटाई की। इस पर भी गुस्सा नहीं थमा तो उसने दरवाजे पर ही उसे बांके से काट डाला। पिता को बचाने आई बेटी को भी गंभीर चोट आई है। सरे गांव हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव चिरैया का है।

आधा किलो मछली के बटवारे का था विवाद: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव चिरैया निवासी दुर्गा प्रसाद व उसके बड़े भाई राम आसरे पुत्र गंगा प्रसाद अलग-अलग रहते हैं। दोनों ने सड़क किनारे तालाब में संयुक्त रूप से मछली पालन किया हुआ है। सोमवार की शाम दुर्गा प्रसाद के पुत्र राजकुमार व राम आसरे के पुत्र मुन्नन ने तालाब से मछली पकड़ी थी। दोनों के बीच मछली के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला सिर्फ आधा किलो मछली के बंटवारे का था। दोनों चचेरे भाइयों के बीच विवाद में शाम को सगे भाई दुर्गा प्रसाद व राम आसरे के बीच भी झगड़ा हुआ लेकिन लोगों ने दोनों पक्ष को समझाकर मामला शांत करा दिया था।

घर के सामने बांके से काट डाला: रात करीब 9:00 बजे सगे भाइयों दुर्गा प्रसाद और राम आसरे के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इससे गुस्साए दुर्गा प्रसाद अपने बेटों और के रिश्तेदार के साथ राम आसरे की उसके घर के सामने ही लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस पर भी दुर्गा प्रसाद का गुस्सा नहीं थमा तो उसने बांके थे बड़े भाई राम आसरे की हत्या कर दी। पिता को बचाने आई खुशबू भी हमले में घायल हुई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर मौजूद लोगों से बयान भी लिए हैं।

4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज: मृतक के बेटे मुन्नन ने पिता के हत्या के मामले में अपने चाचा दुर्गा प्रसाद उनके बेटे राजकुमार व विष्णु और गांव के ही एक रिश्तेदार रामविलास के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News