बाराबंकी सड़क हादसों में दो की मौत छह घायल, खरीदारी करके परिवार लखनऊ से जा रहा था अयोध्या

Update: 2019-10-10 08:18 GMT

बाराबंकी

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई जबकि मासूम समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद घर जाने दिया गया। दोनों घटनाएं बीती रात रामसनेहीघाट व सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुई। एक मृतक व घायल एक ही परिवार के है और अयोध्या जिले के निवासी है। दूसरे युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

शादी की खरीदारी करने को लखनऊ आया था परिवार: अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर के ग्राम मिल्कीपुर निवासी रियाज अहमद (56) पुत्र अब्दुल समद की बेटी सहाना (22) व सबीहा (20) की शादी 11 नवंबर को तय है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। शादी के लिए सामान खरीदने के लिए रियाज अपने पूरे परिवार के साथ कार से लखनऊ गए हुए थे। देर रात तक खरीदारी कर पूरा परिवार घर वापस लौट रहा था।

टायर दगने से हुआ हादसा: देर रात तक पूरे परिवार में लखनऊ में खरीदारी की। इसके बाद वहीं पर खाना खाया। रात करीब 12 बजे रियाज परिवार के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। गुरुवार की भोर करीब 2 बजे लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में दूल्हदेपुर गांव मोड़ के पास अचानक कार का पहिया ब्लास्ट हो गया जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार रियाज की मौत हो गई जबकि मासूम सहित 6 लोग घायल हुए। घायलों में मेराज अहमद (30) पुत्र स्व. रियाज, सुफियान (27) पुत्र स्व. रियाज, मोहम्मद ह्म्म (2) पुत्र मो. मेराज, नूरशमा (28) पत्नी मो. मेराज, हसाना (22) पुत्री स्व. रियाज व सबीहा (20) पुत्री स्व. रियाज घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। घायलों को उपचार के बाद घर जाने दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

शव कि नहीं हो सकी शिनाख्त: थाना व चौराहा सफदरगंज में बीती रात एक वाहन ने 20 वर्षीय युवक को ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Tags:    

Similar News