अयोध्या एक नजर: क्या है अयोध्या में खास!

Ayodhya at a glance What is special in Ayodhya

Update: 2024-01-13 09:16 GMT

अयोध्या एक नज़र

-अयोध्या में पुरुष और महिला के बीच साक्षरता का अंतर काफी ज्यादा (19.09%) है। 2011 के आंकड़ों के अनुसार अयोध्या में पुरुष साक्षरता दर 78.12% है और महिला साक्षरता 59.03% है।

-अयोध्या का बिजली उपभोग अभी भी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले काफी कम है।

-अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय 2021- 22 में 56,787 थी जो कि उत्तर प्रदेश की औसत प्रति व्यक्ति आय (70,792) और राष्ट्रीय औसत आय (92,583)से काफी कम है।

सरकार को इन सब पर ध्यान केंद्रित कर काम करना चाहिए था। लेकिन देखिए कि पैसा कहां लगाया गया -

68 करोड़ की लागत वाला "भक्ति पथ" बनाया गया।

845 करोड़ की लागत वाला "राम पथ" बनाया गया।

41 करोड़ की लागत वाला "श्री राम जन्म भूमि पथ" बनाया गया।

65 करोड़ की लागत वाला "धर्म पथ" बनाया गया।

241 करोड़ की लागत वाला "अयोध्या धाम" रेलवे स्टेशन बनाया गया।

1,462 करोड़ की लागत वाला "महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा" बनाया गया, जबकि एकदम बगल में लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है।

मंदिर में खर्च का आंकड़ा कितना होगा अनुमान ही लगाया जा सकता है।

इसके अलावा 35 बड़े होटल, 600 सराय, धर्मशालाएं बनाई गई हैं।

Tags:    

Similar News