हेड कांस्टेबल का निधन, पॉजिटिव होने के बाद चल रहा था इलाज

Update: 2021-04-12 10:49 GMT

गाजीपुर। मनिहारी क्षेत्र के यूसुफपुर (खड़बा ) निवासी हेड कांस्टेबल विजय बहादुर सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। विजय बहादुर सिंह थाना उतराव जनपद प्रयागराज में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो गए इसके बाद अवकाश लेकर इलाज हेतु गंगा सेवा सदन अस्पताल चांदपुर चौराहा वाराणसी में भर्ती हो गए थे।

इलाज के दौरान दिनांक 10. 4. 2021को रात्रि को उनका निधन हो गया‌। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। निधन की सूचना पाकर पूर्व विधायक विजय कुमार, जखनियां के विधायक त्रिवेणी राम,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह, समाजसेवी ब्रजभूषण दूबे, पुलिस निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक रमेश कुमार सिंह अखिलेन्द्र सिंह,दिवान अरविन्द कुमार सिंह,भिष्म प्रताप सिंह ,संजय कुमार सिंह,सन्तोष कुमार सिंह, निर्भय सिंह अजय सिंह आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया

Tags:    

Similar News