यूपी कौशाम्बी में भूख प्यास से तडप तडप कर वृद्ध ने दी जान

वृद्ध को कमरे में बन्द करने के बाद परिजनो ने ही दी थी पुलिस को वृद्ध के गायब होने की सूचना

Update: 2019-08-31 16:37 GMT

कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के कोखराज थाना अन्तर्गत छोटी धन्नी गांव में परिजनो के प्रताडना के चलते एक वृद्ध महिला की भूख से तडप तडप कर मौत हो गयी है मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। भूख से मरने के बाद महिला की मौत ने अपने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड दिये है। जो केन्द्र और प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर बडा सवाल खडा कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के छोटी धन्नी गांव निवासी जानकी देवी उम्र 75 वर्ष पत्नी मिठाई लाल का भरा पूरा परिवार होने के बाद उसे दो जून की रोटी नही नसीब हो सकी है। बुढापे में उसके अपनो ने ही उसे दूसरे घर जिसमें पशुओं का भूसा रखा जाता था। वृद्ध को धक्का मारकर कमरे में बन्द कर दिया और घर के बाहर से ताला लगा लिया कई दिन तक वृद्ध कमरे के अन्दर से रोती चिल्लाती रही बाहर निकाल लिए जाने की वृद्ध फरियाद करती रही लेकिन परिजन उधर झाकने तक नही गये जब गांव ने वृद्ध के परिजनो से उसके गायब होने के बाबत जानकारी चाही तो परिजनो ने ही वृद्ध के गायब होने की अफवाह फैला दी और इसी अफवाह के तहत परिजनो ने ही वृद्ध की गुमशुदगी की सूचना कोखराज पुलिस को दे दी।

कई दिन बीत गये गायब वृद्ध को खोजने का प्रयास कोखराज पुलिस नही कर सकी अन्ततः भूख प्यास से तडप तडप कर बन्द कमरे में वृद्ध ने दम तोड दिया आज वृद्ध की लाश को निकाल कर पीएम के लिए पुलिस ने भेजा है वृद्ध की मौत ने भाजपा के सुशासन बेहतर कानून व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है।

पुलिस सक्रिय होती तो बच जाती वृद्ध की जान

कौशाम्बी। वृद्ध के गायब होने की तहरीर मिलने के बाद यदि कोखराज पुलिस सक्रिय हो जाती तो शायद मौत से पहले वृद्ध को कमरा से बाहर निकाल लिया गया होता। लेकिन पुलिस ने सक्रियता नही दिखायी जिससे वृद्ध की बन्द कमरे में मौत हो गयी। 

Tags:    

Similar News