कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का नोएडा में हुआ जोरदार स्वागत

Update: 2019-10-14 12:02 GMT

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ,राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी,प्रदेश सचिव विदित चौधरी और युवा कांग्रेस पश्चिम के अध्यक्ष ओमबीर यादव का दिल्ली से आगरा जाते हुए फ़िल्म सिटी सेक्टर 16 में का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत से गदगद हुये प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने युवा कार्यकर्ताओ से कहा कि आप लोग गरीब,मजदूर,शोषित एवं पिछड़ों की आवाज बन कर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़े।आज भाजपा के राज मे पूरे प्रदेश मे भय और फर्जी इनकाउंटर का जोर है।पुलिस द्वारा लोगो को फ़र्ज़ी मुकदमों मे फसाया जा रहा है ,महिलाओ के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है ,युवाओ को रोजगार नही है। सिर्फ मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों की भावनाओ को भड़काया जा रहा है।

वही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने सभी युवाओ को अभी से ही 2022 के चुनाव की तैयारियों मे लग जाने है। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित अवाना के चाचा के निधन पर शोक जताने के लिए उनके निठारी आवास पर भी पहुचे और परिवार को ढांढस बंधाया। स्वागत कार्यक्रम मे पुरुषोत्तम नागर ,गौतम अवाना ,सहाबुद्दीन,लियाकत चौधरी ,सतेंदर शर्मा ,गुड्डू खान,लाला नागर ,यतेंद्र शर्मा ,विक्रम चौधरी ,सागर शर्मा ,सनी नागर,अमित अवाना,संदीप यादव,मनोज कौशिक,अकबर खान,मुस्तकीम,अनुज चौधरी,बेगराज धामा,सूरज पाबला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Tags:    

Similar News