नोएडा : थाना नाॅलेज पार्क पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

ग्राम कामबख्सपुर यमुना नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2020-09-26 12:03 GMT

नोएडा : दिल्ली से सटे नोएडा में थाना नाॅलेज पार्क पुलिस द्वारा अवैध खनन करने दो अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं। जिनके कब्जे से एक ट्रेक्टर ट्राली व दो फावडे आदि सामान बरामद किया है।

थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा अवैध खनन के कार्य मे लिप्त 02 अभियुक्तो 1. जयप्रकाश 2. महेश कुमार पुत्र गण महावीर निवासीगण ग्राम गढी समस्तीपुर थाना नालेज पार्क को एक ट्रेक्टर ट्राली मय रेत से भरा हुआ, दो फावडे व दो बेलचो के साथ ग्राम कामबख्सपुर यमुना नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया है।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने विगत काफी समय से अवैध खनन करने वाले जयप्रकाश उर्फ जेपी के विरुद्ध खनन की धाराओ व भारतीय दंड संहिता की धाराओं में कड़ी कार्यवाही की है।

Tags:    

Similar News