नोएडा में BJP नेता ने महिला को दी गालियां, मारा धक्का, Video वायरल होने के बाद FIR दर्ज

पूरी घटना आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Update: 2022-08-05 16:54 GMT

नोएडा : भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने नोएडा में महिला के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी का नेता सत्ता की धमक में महिला के साथ गाली-गलौज कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस भाजपा के नेता ने नोएडा के सेक्टर-93b में स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। उस कब्जे को हटाने के लिए सोसाइटी की एक महिला ने वहां पर पौधे लगाए तो भाजपा नेता भड़क गया और सरेआम महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो श्रीकांत ने महिला को तेजी से धक्का दिया और मार मारपीट की भी कोशिश की, पूरी घटना आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

भारतीय जनता पार्टी के इस नेता का नाम श्रीकांत त्यागी है। इसने मोदीनगर विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था। हालांकि, इसको अपने व्यवहार और बदतमीजी के कारण टिकट नहीं मिला। इसी बदतमीजी के कारण गाजियाबाद भाजपा इस श्रीकांत त्यागी को महिलाओं के कार्यक्रम में नहीं बुलाती है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93b में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस कब्जा को हटाने के लिए सोसाइटी की महिला ने वहां पर पौधे लगाने शुरू कर दिए। जब इसकी जानकारी दबंग भाजपा नेता को हुई तो अपनी सत्ता की धमक में महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी ने खुलेआम महिला और उसके पति को बहुत ही गंदी गाली दी है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

सपा से आये हैं बीजेपी में 

श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ आए थे। पहले श्रीकांत समाजवादी पार्टी में थे। खास बात यह है कि कुछ साल पहले श्रीकांत की पत्नी ने उसके ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। तब श्रीकांत और उनकी पत्नी का विवाद सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया था। फिलहाल श्रीकांत त्यागी के फोटो भारतीय जनता पार्टी के टॉप लीडर्स के साथ देखे जा सकते हैं। श्रीकांत अकसर फेसबुक और ट्विटर पर भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ अपने फोटो साझा करता रहता है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत ने ट्विटर पर प्राइवेसी अप्लाई कर दी है दरअसल, बड़ी संख्या में लोग उसका वीडियो ट्वीट करके उसे ही टैग कर रहे थे।

केस हुआ दर्ज 

मामले को लेकर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने कहा है कि थाना फेस-2 की एक टीम मौके पर मौजूद है। प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News