नोएडा के डीएलएफ मॉल में मिली 48 साल के शख्स की लाश, हत्या की आशंका

मॉल में चल रहे पीवीआर सिनेमा हॉल में काम करता था मृतक

Update: 2019-11-22 13:31 GMT

नोएडा : नोएडा के भीड़-भाड़ वाले सेक्टर 18 के मॉल में एक शख्स की लाश मिली है। 48 साल के शख्स की मॉल के छत पर डेड बॉडी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।आपको बता दे कि सैक्टर 18 के DLF मॉल की छत पर 48 साल के शख्स की डेड बॉडी मिली है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कर शव को मॉल के छत पर फेंक दिया गया। मृतक की पहचान 48 साल के भुवनचंद्र के तौर पर हुई है।

आपको बता दे कि नोएडा के सेक्टर 18 डी एल एफ मॉल की छत पर एक अनजान शख्स का शव मिला। 48 साल के भुवनचंद्र की डेड बॉडी मॉल की छत पर मिला। मॉल में चल रहे पीवीआर सिनेमा हॉल में काम करता था मृतक। दिल्ली के सोनिया विहार का रहनेवाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के सोनिया विहार का रहनेवाला है मृतक पुलिस को आशंका है कि हत्या कर शव को मॉल की छत पर फेंका गया। मृतक शख्स के बारे में अभी इतनी ही सूचना मिली है कि वह दिल्ली का रहनेवाला है और उसी मॉल के मल्टीप्लेक्स में काम करता था।शव आज दोपहर को मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Tags:    

Similar News