ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस के बड़ी कार्यवाही, पेरिफेरल हाइवे पर लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार

Update: 2019-05-14 10:12 GMT

नोएडा: ग्रेटर नोएडा थाना एरिया के ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात को अन्जाम देने वालो 4 बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के द्वारा अभी तक लगभग 50 लूट की वारदातो को अन्जाम दिया जाना बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 18 मोबाइल फोन सहित 29200 रुपये भी बरामद करते हुए एक रिवाल्वर सहित जिन्दा कारतूस बरामद किए है। 

इस घटना का खुलासा करते हुये एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अभियुक्तो द्वारा पेरिफेरल रोड पर चलते हुये ट्रको पर पत्थर मारकर आवाज की जाती थी आवाज होने पर वाहन चालको द्वारा वाहन को रोककर वाहन को चैक करते समय अभियुक्तो द्वारा वाहन चालको के साथ लूटपाट की जाती थी या किसी वाहन चालक द्वारा वाहन खडा करके टायलेट जाना अथवा हवा आदि चेक करते समय वाहन चालको से लूट कर लेते थे।




 उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से लूट के 29200 रुपये, विभिन्न कम्पनियो के 18 मोबाइल, 1 देशी रिवाल्वर 32 बोर मय 2 जिंदा कारतूस एवं लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल डिस्कवर बरामद कीे गई है।  ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य रहा है। इस गेंग का खुलासा थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ किया है। 

Tags:    

Similar News