मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस में घुसी कार, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

Horrific accident on Yamuna Expressway in Mathura, car rammed into bus, five people burnt to death

Update: 2024-02-12 10:36 GMT

मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो हो गई। आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी।

घटना सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना पर दमकल पहुंची। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए।

अंशुमान के रूप मे हुई पहचान..

हादसे में मृत एक युवक अंशुमान यादव शिकोहाबाद, शंभू नगर का निवासी था। वह नोएडा में रिलांयस कंपनी में काम करता था। रविवार रात काे घर से अकेला ही निकला था। उसके साथ मरने वाले चार साथी कंपनी के ही लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News