इंसानियत हुयी शर्मशार तीन साल की बच्ची से रेप

Update: 2019-01-23 13:08 GMT

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। देश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।महिलाए तो महिलाए अब देश में छोटी छोटी बच्चियों को भी नही छोड़ा जाता है। इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में एक बार फिर नोएडा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहा तीन साल की मासूम के साथ एक व्यक्ति ने दरिंदगी की है।


नोएडा के सदरपुर गांव सैक्टर-45 में तीन साल की एक बच्ची से पड़ोस में रहने वाले अकबर अली ने दुष्कर्म किया है। बच्ची के पिता ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बच्ची घर से बाहर निकली और पास में खेलने लगी। आरोप है कि बच्ची को अकेले खेलते देख पड़ोस में रहने वाला अकबर अली (56) उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने कमरे के अंदर बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।बच्ची आरोपी के चंगुल से निकलकर रोते हुए घर पहुंच कर अपनी मां को घटना के बारे में बताया।इस पर गुसाए परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को मामले की सूचना दी।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएचओ ने बताया है कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी अकबर अली यहां अपने बेटी और दामाद के साथ रहता है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर बच्ची का मेडिकल कराया गया।उसके बाद आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। अकबर अली को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Similar News