नोएडा एसएसपी के ऑपरेशन 22 में पुलिस ने शहर और देहात के चप्पे चप्पे पर चलाया सघन तलाशी अभियान

Update: 2019-10-29 16:21 GMT

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशन में आप्रेशन क्लीन 22 अभियान समय दोपहर 2ः00 बजे से सायं 8ः00 तक चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत भैयादूज पर्व के दृष्टिगत रखते हुये अन्र्तजनपदीय पडने वाले बार्डर, सर्राफा बाजार, मिठाई की दुकानों, मैट्रो स्टेशन व पैट्रोल पम्पों तथा भीड-भाड के क्षेत्रों में सघन चैकिंग की गयी, जिससे चैन स्नैचिंग, लूट, वाहन चोरी, शीशा तोडकर चोरी जैसी घटनाऐं न हो।

बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालको के चालन किये गये एवं चार पहिया वाहनों के शीशो पर चढी काली फिल्म उतरवायी गयी, बिना सीट बेल्ट लगाकर चलाने वाले चालको की चैकिंग व बिना डीएल चलने वाले चालक तथा पैट्रोल पम्पों आने वाले वाहनों मेें संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की गयी एवं धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत वाहनों को सीज किया गया।

अभियान की कार्यवाही के फलस्वरूप जनपद में बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों के चालानों की संख्या नगर क्षेत्र से 147 व ग्रामीण क्षेत्र से 144 व यातायात पुलिस द्वारा 245 जनपद में कुल 536, चैकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों से मौके पर उतरवायी गयी काली फिल्म की संख्या नगर क्षेत्र में 68 व ग्रामीण क्षेत्र में 66 व यातयात पुलिस द्वारा 75 जनपद में कुुल 209, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहनों के चालानों की संख्या नगर क्षेत्र से 41 व ग्रामीण क्षेत्र से 35 व यातायात पुलिस द्वारा 115 जनपद में कुल 191, बिना डीएल चालान किये वाहनों की संख्या नगर क्षेत्र से 49 व ग्रामीण क्षेत्र से 57 व यातायात पुलिस द्वारा 31 जनपद में कुल 137, पट्रोल पम्पों पर चैक किये गये वाहनों की संख्या नगर क्षेत्र से 462 व ग्रामीण क्षेत्र से 481 जनपद में कुल 943, धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किये गये वाहनों की संख्या दो पहिया वाहन नगर क्षेत्र से 35 व ग्रामीण क्षेत्र 18 व यातायात पुलिस द्वारा 3 जनपद में कुल 56 तथा चार पहिया वाहन नगर क्षेत्र से 3 व ग्रामीण क्षेत्र से 7 जनपद में कुल 10 वाहनों को सीज किया गया।


Tags:    

Similar News