स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए मेगा कैंप

Update: 2026-03-26 17:32 GMT

नोएडा।  अग्रणी आटोमोटिव टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदाता स्पार्क मिंडा ग्रुप की कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी शाखा   स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक आठ दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया। इस कैंप के माध्यम से छ हजार से अधिक दिव्यांगजनों तक व्यापक और बहुआयामी सहयोग पहुंचाया गया। इसके तहत कृत्रिम अंग, ऑर्थोटिक डिवाइसेज़, वॉकर, बैसाखियां, हैंड स्टिक, विजुअल और हियरिंग एड जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। साथ ही, विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र रजिस्ट्रेशन, स्किलिंग, रोजगार और उद्यमिता से जुड़े अवसरों में भी सहायता प्रदान की गई। बता दे कि स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की प्रमुख पहल 'सक्षम' के माध्यम से अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में 38,000 से अधिक दिव्यांगजनों को सशक्त बनाया जा चुका है। इस पहल के ज़रिए पिछले कुछ वर्षों में स्पार्क मिंडा ग्रुप में 1300 से अधिक दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित किए गए हैं। बीते एक दशक में ग्रुप ने इंडोनेशिया, वियतनाम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर सहित कई स्थानों पर इस तरह के कैंप आयोजित किए है। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक अपनी इस मुहिम सक्षम के माध्यम से 50,000 से अधिक दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जाए। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की अध्यक्ष सारिका मिंडा ने बताया कि जब सामूहिक सोच और संवेदनशील प्रयास एक साथ आते हैं, तभी सार्थक बदलाव संभव होता है। एक अधिक समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण के हमारे साझा विज़न के साथ, हम लगातार नए अवसरों का सृजन कर रहे हैं और कई जिंदगियों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। हम अपने सभी पार्टनर्स और सपोर्टर्स के प्रति आभारी हैं, जिनकी प्रतिबद्धता इस सफर को और मज़बूत बनाती है। आने

वाले समय में भी हम इसी तरह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन गने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर स्पार्क सिंहा ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ अशीक गिंडा ने कहा कि दृष्टि या श्रवण संबंधी बाधाएं किसी व्यक्ति के सपने देखने, योगदान देने और बदलाव लाने की क्षमता को सीमित नहीं करती। स्पार्क मिंडा में हम विविधता, समावेशन और समान अवसरों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिब‌द्ध हैं, ताकि हर व्यक्ति अपनी वास्तविक क्षमता को पहचान सके और उसे साकार कर सके। बताते चले कि

मिंडा कॉर्पोरेशन भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है, जिसकी देशभर में मजबूत उपस्थिति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय विस्तार है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। मिंडा कॉपरिशन, स्पार्क मिंडा की फ्लैगशिप कंपनी है, जो पूर्व में मिंडा ग्रुप का हिस्सा रही है। वही वर्ष 2024 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्पार्क मिडा को सम्मानित किया गया था।

Similar News