नोएडा में मुस्लिम इमरान बना हिंदू राम राघव

Update: 2019-08-13 06:35 GMT

 उत्तर प्रदेश के नोएडा में मुस्लिम इंजीनियर युवक ने हिंदू धर्म अपनाया है. इमरान ने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है उस पर किसी तरह कोई दबाब नहीं है. इमरान ने अपना नाम बदलकर  राम राघव रख लिया है.

इमरान ने बाकायदा एफिडेविट देकर के मुस्लिम धर्म से अपना हिन्दू धर्म में परिवर्तन किया है. अब इमरान बना राम राघव 17 अगस्त को हिन्दू संगठन के साथ हवन करेगा और पूर्ण रूप से हिन्दू बन जाएगा.

इमरान से राम राघव बना युवक दादरी में किराए के मकान में रहता है. उसने स्वीकार किया है कि उसने सभी क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए हिन्दू धर्म में सम्मिलित होने की बात की है. 

Tags:    

Similar News