Noida News :13 जनवरी को होगा ऑटो एक्सपो 2023 का शुभारंभ,इलेक्ट्रिक व्हीकल रहेंगे आकर्षण का केंद्र

अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ऑटो एक्सपो 2023 का शुभारंभ करेंगे।

Update: 2023-01-10 05:03 GMT

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा। इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 का आगाज हो चुका है।आगामी 13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा में स्थित एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया जाएगा।सोमवार को सूरजपुर में स्थित क्राउन प्लाजा में अधिकारियों ने प्रेस वार्ता की है।

प्रेस वार्ता के दौरान सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के महानिदेशक राजेश ने बताया कि इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में 114 इंडस्ट्री हिस्सा लेंगी।जिनमें 48 कंपनियां वाहन निर्माता है।बताया जा रहा है कि इस बार ऑटो एक्सपो में 75 से भी अधिक नई गाडिय़ां लांच की जाएंगी।इस बार ऑटो एक्सपो का आयोजन 13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक होगा।वही पत्रकारों के लिए 11 जनवरी और 12 जनवरी को भी खुला होगा।अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ऑटो एक्सपो 2023 का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद 11 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक आम लोगों के लिए खुला होगा।जिसके टाइमिंग सुबह 11;00 बजे से लेकर रात 8;00 तक रखी गई है।

राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो एक्सपो में आम लोगों को एंट्री करने के लिए टिकट लेनी पड़ेगी। प्रति व्यक्ति के टिकट की दरें 350 से लेकर 750 तक है। बिजनेस क्लास यानी कि 13 जनवरी को टिकट की कीमत 750 रखी गई है।इसके अलावा विकेंट यानी कि शनिवार और रविवार को ऑटो एक्सपो में एंट्री की कीमत 450 रखी गई है। बाकी के दिन इसकी कीमत प्रति व्यक्ति 350 रखी गई है।ऑटो एक्सपो 2023 मोटर शो के टिकट ठववाडलैीवू के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।

इंडिया एक्सपो मार्ट दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर के अन्य हिस्सों के साथ सडक़ों और मेट्रो रेल नेटवर्क के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।यहां 8 लेन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आसानी से पहुंचा जा सकता है।इसके अलावा मेट्रो और पर्सनल और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। दावा किया जाता है कि इस स्थल में लगभग 8000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।

इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में एमयूवी और एसयूवी कार दोपहिया,तिपहिया,विशेष वाहन, अवधारणा वाहन,वाणिज्यिक वाहन, ट्रक,बसें,विंटेज कारें,सुपर कार, बाइक,टायर,ट्यूब,तेल कंपनियां,ऑटोमोटिव डिजाइन,ऑटो बीमा कंपनियां आदि खास होगा।

Tags:    

Similar News