नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, आमने सामने की फायरिंग में तीन हुए घायल

Update: 2019-10-25 08:38 GMT

नोएडा पुलिस की सक्रियता के चलते दीपावली पर किसान के घर के दिये भी जलते रहेंगे वरना चोरों ने तो उनका दिवाला ही निकाल दिया था. वो तो धन्य हो नोएडा पुलिस जो चोरों को मुठभेड़ के बाद मय माल गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन चोर भाग जाने में सफल रहे पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी हुई है. यह मामला जिले के जारचा थाना का है. 

मिली जानकारी के मुताबिक की 25 अक्टूबर को भोर के समय थाना जारचा पुलिस को 100 डायल लखनऊ द्वारा सूचना मिली कि ग्राम चौना से अज्ञात बदमाश फायरिंग कर पशु चोरी करके भागे है. तो उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये चौना बार्डर से पहले मोड पर पुलिया के पास आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग की गयी. 

कुछ देर बाद ग्राम चौना की तरफ से एक गाडी आती दिखाई दी जिसको टार्चो की रोशनी से रूकने का इशारा किया तो वह हडबडाकर गाडी को बम्बे की पटरी पर मोडना चाहा किन्तु गाडी गोबर के ढेर मे चढ गयी और बन्द हो गयी. जिस पर बदमाशो द्वारा पुलिस को पहचानते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्त फायरिंग की गयी जिसमें तीन बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गये तथा अंधेरा का फायदा उठाकर 3 बदमाश मौके से फरार हो गये. पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. जबकि गाडी में से पुलिस को दो जानवर मिले है. 
 

 

Tags:    

Similar News