नोएडा में बड़ा हादसा, सेक्टर-21 में जलवायु विहार में दीवार गिरने से 4 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

पुलिस फंसे लोगों को बचाने का कार्य कर रही है।

Update: 2022-09-20 05:02 GMT

नोएडा में बड़ा हादसा हो गया है। सेक्टर 21 जलवायु विहार में एक दीवार गिर जाने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। नोएडा में हुए हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं डीएम ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

नोएडा के डीएम सुहास एल. वाई. ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया, 'सेक्टर 21 जलवायु विहार के पास ड्रेनेज रिपेयर के काम के लिए नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। हमें यहां के लोगों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर दीवार की ईंट को हटा रहे थे। पूरी दीवार ढह गई, जिसकी जांच की जाएगी। घायलों को जिला हॉस्पिटल और कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 लोगों की मौत हो गई।'

Tags:    

Similar News