नोएडा के लॉजिक्स मॉल में 'द फ्लाइंग डचमैन कैफे और बार' खुला

Update: 2019-01-22 12:19 GMT

नोएडा।नोएडा के सिटी सेंटर स्थित लॉजिक्स मॉल में 'द फ्लाइंग डचमैन कैफे एंड बार' शुभआरम्भ हुआ। जिसमें पाइरेट्स घोस्ट शिप की थीम जहाज के डेक की तरह ओपन एयर सिटिंग होगी।यहा आने के बाद आपको अहसास होगा जैसे बीच समुद्र में आप जहाज पर समुद्री डाकुओं के बीच हों। इसमें इंडोर सिटिंग एरिया पाइरेट्स शिप की स्टाइल पर होगा।


यहा आपको खजाने के नक्शे दिखाए देंगे।यहा की खिड़किया विशालकाय डिजाइनर की होगी व जहाज की लकड़ी के फर्नीचर होंगे।इसकी डेकोरेशन थीम के हिसाब से होगी। कंपनी ने कहा कि यहां स्वादिष्ट इंडियन, ओरिएंटल और कॉन्टिनेंटल व्यंजन डिशेज मिलेंगी। समुद्री शिप के आकार के इस विशालकाय बार में लजीज खाने के साथ जायकेदार कॉकटेल भी परोसा जाएगा। इसमें आपको पूरा दिन डीजे बजता मिलेगा।


इसके अलावा वीकएंड पर आपको बॉलीवुड और हॉलीवुड के शानदार और लेटेस्ट गाने सुनने को मिलेंगे।इस कैफे और बार में 1500 रुपये में दो व्याक्तियों को खाने के साथ ड्रिंक्स मिलेगी , इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर के बाद नोएडा के लॉजिक्स सिटी सेंटर में इस प्रोजेक्ट का मेगा वर्जन लॉन्च किया गया है।

Similar News