नोएडा में 'ऑपरेशन क्लीन-6 ' के जरिये पुलिस ने शराबियों को पकड़ा, 474 लोगों का चालान

Update: 2019-07-07 10:48 GMT

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा अपराध को खत्म करने के लिए निंरतर कई ऑपरेशन चलाये जा रहे है जिससे अपराधियों के पसीने छुटे हुये है।वही दुसरी तरह आम जनता एसएसपी के कार्य करने के ढ़ंग से बेहद खुश है। उनका कहना है कि पहली बार ऐसा ईमानदार एसएसपी जिले को मिला है जिसने इतनी बड़ी संख्या में भष्ट व मानकों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कारवाई की है जो हर किसी अधिकारी के बस की बात नही।

इससे परेशान होकर कुछ भष्ट लोगों ने चोरी छुपे कप्तान का विरोध करना शुरु कर दिया है। लेकिन फिर भी एसएसपी ने सिर्फ अपने कार्य को ध्यान में रख कर शनिवार को ऑपरेशन क्लीन-6 अभियान चलाया। इस आभियान से तहत ऐसे लोगों पर कारवाई की गयी जो सड़क पर शराब पीकर हंगामा मचाते है।

आपको बता दे कि पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नोएडा के विभन्न स्थानों पर लोग शराब पी कर गाड़ी चलाते है व आने जाने वालों के साथ बदसलूकी करते है व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते है।

इसका संज्ञान लेकर ही एसएसपी वैभव कृष्ण ने शराबियों के खिलाफ कारवाई के लिए ऑपरेशन कलीन-6 के तहत सभी थानों को आदेश दिया कि सभी अपने थाना क्षेत्रों में 8 बजे से लेकर देर रात तक गश्त शुरू किया जाये। इस दौरान कई रेहड़ी वाले मौके से पकड़े गये जो जूस और खाने के नाम पर शराब परोस रहे थे। इनके खिलाफ जाँच के बाद कारवाई की जायेगी। इस दौरान पुलिस ने देहात थाना क्षेत्रों में 241 व नगर थाना क्षेत्रों में 233 समेत कुल 474 लोगों का चालान किया।

Tags:    

Similar News