सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में पुलिस ने 717 लोगों को किया गिरफ्तार.....

Update: 2022-10-02 11:45 GMT

ग्रेटर नोएडा में हो रहे अपराधों और घटनाओं पर विराम लगाने के लिए पुलिस लगातार हर सफल प्रयास कर रही है। आए दिन पुलिस की टीम ग्रेटर नोएडा के सड़कों पर छानबीन करते नजर आती है। इसी दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस का एक और बहुत ही सराहनीय कार्य सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बीते शनिवार की रात कुल 717 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा है।

पुलिस ने चलाया अभियान: बीती रात को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशानुसार सभी जोन के थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीम द्वारा एक अभियान चलाया गया। यह अभियान सभी जोन के थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बीती रात को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुल 717 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के कारण अपनी गिरफ्त में लिया।


कुल 717 आरोपी गिरफ्तार: गिरफ्तार किए गए आरोपीयों में नोएडा जोन के कुल 248, सेंट्रल नोएडा जोन के 316, ग्रेटर नोएडा जोन के 153 व्यक्ति शामिल थे। सभी आरोपीयों के विरुद्ध धारा 290 भादवि के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।सोर्स-जनता से रिश्ता

Tags:    

Similar News