नोएडा में चैन लूटकर भाग रहे लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने बाबरिया गेंग का बदमाश घायल, एसएसपी ने दिया टीम को इनाम
नोएडा एसएसपी के तेवर अपराध पर सख्त;
नोएडा: विजय निवासी गढ़ी चैखंडी थाना फेस 3 ने 100 नंबर पर सूचना दी कि सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास से उनकी पत्नी की 2 पल्सर सवार व्यक्तियों ने चैन छीन ली है.उन्होंने बताया की पल्सर का नंबर 5099 है.
मिली सूचना के आधार पर तत्काल चेकिंग प्रारंभ कराई गई दौराने चेकिंग सेक्टर 117 में मोटर साइकिल पर सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश प्रदीप पुत्र गुड्डू निवासी अलादिनपुर थाना झिंझाना जनपद शामली गोली लगने के कारण घायल हुआ एवं उसका साथी कल्लू भागने में सफल रहा. घायल बदमाश के कब्जे से 1 पल्सर 200 सीसी मोटरसाइकिल एक तमंचा दो जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस लूटी गई. उससे एक पीली धातु की चैन टूटी हुई बरामद हुई. घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया एवं भागे हुए बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है.
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अभी समय करीब 1 बजे थाना सेक्टर 49 के सेक्टर 117 क्षेत्र में एक महिला से पल्सर बाइक सवार 2 अभियुक्तों द्वारा चैन स्नैचिंग की घटना हुई. तत्काल एसओ सेक्टर 49 की टीम ने दौड़ाकर पुलिस मुठभेड़ में एक स्नैचर को पकड़ लिया है. अभियुक्त का नाम प्रदीप है जो कि झिंझाना, शामली का बावरिया है जो मुठभेड़ में गोली लगकर घायल हुआ है. घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद हो गयी है.
उन्होंने बताया कि यह बाइक 5 सितम्बर को दिल्ली के थाना बुराड़ी थाने से चुराई गयी थी. इस बाइक से विगत कुछ दिनों में और भी चैन स्नैचिंग नॉएडा में की गई हैं. अभियुक्तों की हॉट चेस करने वाली इस टीम को Rs 25,000 के पुरुस्कार से सम्मानित किया जा रहा है.