नोएडा में राशन डीलर कर रहे है काला बाजारी, गरीबों के मुंह का निबाला प्रसाशन की मदद से बेच रहे है बाजार में!
नोएडा में राशन डीलर डकार रहे गरीबों का राशन। नोएडा में आज दोपहर करीब 1 बजे गांव झुंडपुरा सैक्टर-11 में कुसुम नामक राशन डीलर को रंगे हाथ सरकारी अनाज की कालाबाजरी करते हुये पकड़ा।डीलर सरकारी अनाज को बाजार से लाये हुये कट्टों भर कर ले जाने की फिराक में था।
मौके पर पहुचे पत्रकार ने उसके मंसुबे पर पानी फेरते हुये पूरी विडियों बना ली। जिसकी सूचना तुरंत ही आपूर्ति अधिकारी नोएडा को दे दी थी ।एक तरह सरकार गरीबों के लिए नयी नयी योजनाए चला रही है वही दूसरी तरफ राशन डीलर गरीबों के राशन की कालाबाजारी करके सरकारी आदेशों को ढ़ेगा दिखा रहे है।