नोएडा : दो दिन पूर्व हुई हत्या का एसएसपी ने किया खुलासा, बांछित हत्यारा भाई गिरफ्तार

Update: 2019-01-12 13:25 GMT

नोएडा : जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 दिन पूर्व हुई एक हत्या का खुलासा करते हुए बांछित हत्यारा भी गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने खुलासा करते हुए बताया के गिरफ्तार अभियुक्त ने 2 दिन पूर्व रात्रि में अपने छोटे भाई मंगल की लाठी से मारपीट कर तथा उसके चेहरे व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी।जिसके बाद आए आरोपी फरार था।

 बिसरख पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय 13ः00 बजे तिगरी गोल चक्कर से एक हत्यारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 42/19 धारा 302/452 भादवि के अन्तगर्त पंजीकृत किया गया है।

अभि द्वारा दिनांक 10.01.19 की रात्रि में अपने छोटे भाई मंगल की लाठी से मार पीट कर तथा चमचे से उसके चेहरे व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


Similar News