नोएडा पुलिस ने 2 शातिर शराब तस्कर किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब 25 पेटी (कुल 1200 पौव्वे) इम्पैक्ट ग्रेन व्हिस्की हरियाणा मार्का बरामद की गयी।

Update: 2019-10-16 11:03 GMT

नोएडा : जनपद गौतम बुद्धनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नोएडा के थाना फेस-थ्री पुलिस ने दो शराब तस्कर गिरफ्तार किये हैं। थाना फेस-थ्री नोएडा पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एफएनीजी रोड गड्डे के पास से कार सफारी बिना नम्बर में 2 शातिर शराब तस्कर 1.सचिन 2. रविन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब 25 पेटी (कुल 1200 पौव्वे) इम्पैक्ट ग्रेन व्हिस्की हरियाणा मार्का बरामद की गयी। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुअसं 1228/19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के शराब तस्कर है। जिनकी गिरफ्तारी एंव बरामदगी का विस्तृत विवरण निम्नवत है। 

बरामदगी का विवरणः-

• 25 पेटी(कुल 1200 पौव्वे) इम्पैक्ट ग्रेन व्हिस्की हरियाणा मार्का  

• एक अदद कार सफारी बिना नम्बर जिसका चेसिस नम्बर MAT617021DNB02193 (तस्करी में प्रयुक्त)

Tags:    

Similar News