यूपी निकाय चुनाव 2023,रायबरेली परिणाम

Update: 2023-05-13 14:45 GMT

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आज शहरों की सरकार के नतीजे सामने आ गए। यूपी निकाय चुनाव 2023 के रिजल्ट आने के बाद पिक्चर साफ हो गई है। मेयर चुनाव की 17 से 17 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हुआ है। वहीं 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव के नतीजे भी सामने आए हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, भाजपा दोनों ही बड़े अंतर से आगे है।

UP Nikay Chunav Result 2023: रायबरेली में कांग्रेस आगे, चौथे राउंड की गिनती पूरी

रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष पद की चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। चौथे राउंड के बाद भी कांग्रेस वहां बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को अब तक 33372 वोट मिले हैं वहीं बीजेपी के प्रत्याशी को 19794 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की बात करें तो उसे 8105 और बसपा को 845 वोट मिले हैं।

Tags:    

Similar News