एक ही गांव के 4 युवकों की मौत.. मचा कोहराम

Update: 2022-04-17 08:39 GMT

उत्तराखंड में एक बार फिर दिल को दहला देने वाला एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मेले से लौट रहे युवकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामला देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र का है। बीते देर रात हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देख कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में घर लौटते वक्त दसौ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार दसौ निवासी प्रीतम पुत्र सूरत सिंह व बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल संजय पुत्र महावीर और रणबीर पुत्र श्याम सिंह निवासी दसौ ने उपचार को हायर सेंटर विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार हादसे में गंभीर घायल जय सिंह का विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

चकराता के प्रभारी तहसीलदार जेएस नेगी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Tags:    

Similar News