आखिर 2023 में सबसे ज्यादा बार क्यों देखा गया इस लड़की का वीडियो, देखिए- क्या खास है इसके वीडियो में!

इस लड़की का वीडियो साल 2023 में टिकटॉक पर सबसे ज्यादा बार देखा गया।

Update: 2023-12-12 07:04 GMT

सोशल मीडिया में हर रोज तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। मेकअप से जुड़े वीडियो भी खूब देखे और शेयर किए जाते हैं। जिनमें लड़कियों को गोरा दिखाने पर ज्यादा फोकस किया गया होता है। आपने देखा भी होगा कि कैसे मेकअप के कमाल से किसी भी लड़की को बहुत सुंदर बना दिया जाता है। सोशल मीडिया की दुनिया में मेकअप करते हुए एक ऐसी ही लड़की के वीडियो ने इस साल तहलका मचा दिया। मेकअप करते हुए लड़की का वीडियो साल 2023 में टिकटॉक पर सबसे ज्यादा बार देखा गया। 

जारी हुआ गजब का डेटा

दरअसल हाल में टिकटॉक पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज का डेटा जारी किया गया। डेटा के मुताबिक इन्फ्लुएंसर और मॉडल न्याडोली डेंग (Nyadollie Deng) का मेकअप ट्यूटोरियल (Viral Makeup Tutorial) टिकटॉक पर सबसे ज्यादा बार देखा गया। टिकटॉक (Tiktok Data 2023) डेटा के मुताबिक मेकअप ट्यूटोरियल इस साल मार्च में टिकटॉक पर अपलोड किया गया। वीडियो अपलोड होने के बाद से ये अबतक 50 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इंस्टाग्राम पर छाया

मालूम हो कि न्याडोली डेंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये वीडियो आठ मार्च के शेयर किया था। वीडियो अपलोड होने के बाद से इस प्लेटफॉर्म पर ये करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। 65 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस को पसंद भी किया है। हजारों की तादाद में नेटिजन्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आपको बता दें कि न्याडोली दरअसल एक ब्लैक महिला हैं, जो वीडियो में ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हुए नजर आई हैं। उन्होंने कैप्शन में भी बताया कि अलग-अलग कंपनियों को प्रोडक्ट मेकअप में इस्तेमाल किया गया है।


Tags:    

Similar News