बंगाल में बोले अमित शाह, 'साध्वी प्रज्ञा पर हिंदू टेरर के नाम से बनाया गया फर्जी केस'

शाह ने कहा, बंगाल में वोटबैंक की तुष्टिकरण की राजनीति ने यहां की संस्कृति को नष्ट करने का काम किया है?

Update: 2019-04-22 06:34 GMT

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार और कांग्रेस पर कई हमले किए। अमित शाह ने कहा, जहां तक साध्वी प्रज्ञा का सवाल है तो कहना चाहूंगा कि हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाना गया था, दुनिया में देश की संस्कृति को बदनाम किया गया, कोर्ट में केस चला तो इसे फर्जी पाया गया। उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि स्वामी असीमानंद जी और बाकी लोगों को आरोपी बनाकर फर्जी केस बनाया तो, समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग कहां है, जो लोग पहले पकड़े गए थे, उन्हें क्यों छोड़ा।

पश्चिम बंगाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह की मुख्य बातें 

1- हमारी रैली को बंगाल में अनुमति न देने वाली ममता दीदी की रैलियों को आज जनता अनुमति नहीं दे रही। उनकी रैलियों में भीड़ नहीं उमड़ रही है। बंगाल में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त और कानून व्यवस्था भी विफल है।

2- बंगाल में वोटबैंक की तुष्टिकरण की राजनीति ने यहां की संस्कृति को नष्ट करने का काम किया है। पुलिस और ब्यूरोक्रेसी ने अपना रोल छोड़कर राजनेताओं का रोल ले लिया है। राजनेता मौन है, बाबू शाही बंगाल के लोकतंत्र को हड़प कर गई।

3- सभी लोकतांत्रिक हितों को बंगाल में दफन करने वाली ममता दीदी आज लोकतंत्र की बात कर रही है। बंगाल में दो चरण के चुनाव के बाद ममता बनर्जी की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है। उन्हें अपनी हार दिख रही है और उसी हताशा से वो अब विपक्ष और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही हैं।

LIVE प्रेस कॉन्फ्रेंस 

Full View


Tags:    

Similar News