अर्जुन सिंह को मिली सुप्रीमकोर्ट से बड़ी राहत, ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका मंसूबे हुए ध्वस्त

भाजपा उम्‍मीदवार अर्जुन सिंह (Arun Singh) की उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) बुधवार को सुनवाई करेगा जिसमें उन्‍होंने कुछ राजनीतिक मामलों में जमानत मांगी थी।

Update: 2019-05-22 07:37 GMT

प्रथ्वीसदास गुप्ता 

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को पांच दिन के लिए गिरफ्तारी से सुरक्षा दी। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति एमआर शाह की खंडपीठ ने सिंह को पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामलों में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की। यह जानकारी सुप्रीमकोर्ट के द्वारा प्रदान की गई है। फिलहाल अर्जुन सिंह को बड़ी राहत मिली है।

भाजपा उम्‍मीदवार अर्जुन सिंह (Arun Singh) की उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) बुधवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्‍होंने कुछ राजनीतिक मामलों में जमानत मांगी थी। उन्‍होंने इन मामलों को पोलिटिकल केस बताते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया था। वरिष्‍ठ वकील रंजीत मिश्रा (Ranjeet Mishra) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल को पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका है, इसलिए अदालत से गुजारिश है कि वह इससे राहत देने का निर्देश जारी करे।




 बता दें कि अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों में गिरफ्तारी से राहत मांगते हुए उन्‍होंने कहा है कि 23 को होने वाली मतगणना से दूर रखने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा उन्‍हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट दोपहर में इस याचिका पर सुनवाई करेगा। अर्जुन सिंह पहले TMC विधायक थे लेकिन बाद में भाजपा का दामन थाम लिया।

बता दें कि बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के सामने कांग्रेस से मोहम्मद आलम हैं। वहीं तृणमूल के दिनेश त्रिवेदी भी मैदान में हैं। साल 2014 में, बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से दिनेश त्रिवेदी ने 479206 मतों के साथ चुनाव जीता था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा की सुभाषिनी अली को 206773 मतों से हराया था। बैरकपुर संसदीय क्षेत्र उत्तर 24-परगना जिले में हुगली नदी के तट पर बसा है। बैरकपुर की पहचान पश्चिम बंगाल के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के तौर पर है। 

Tags:    

Similar News