पश्चिम बंगाल : भाटपारा नगर पालिका में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

स्थानीय निकाय चुनावों में भाटपारा नगरपालिका पर भाजपा ने 26-0 से जीत प्राप्त की और इस नगरपालिका पर कब्जा कर लिया है।

Update: 2019-06-04 12:16 GMT

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद से ही वहां भाजपा का जनाधार बढ़ता ही जा रहा है। वहां के स्थानीय निकाय चुनावों में भाटपारा नगरपालिका पर भाजपा ने 26-0 से जीत प्राप्त की और इस नगरपालिका पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के सौरभ सिंह को भाटपारा नगरपालिका के नये चेयरमैन चुने गये हैं। पिछले महिने टीएमसी के कई विधायक और समर्थक दिल्ली में भाजपा की शपथ ग्रहण किये है।

ममता सरकार में पश्चिम बंगाल में तमाम हिंसा के बीच 17वीं लोकसभा चुनाव भी भाजपा ने राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत प्राप्त की है। वही हार से बौखलाई ममता बनर्जी हर रोज कुछ अनाप सनाप बयान देने में लगी है और भाजपा पर अपनी पार्टी का तोड़ने का भी आरोप लगाती है। लोकसभा चुनाव में कुछ लोगो को जय श्री राम कहने वालों पर ममता ने उनको गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। तो एक भाजपा कार्यालय पर अपने हाथों से टीएमसी का चुनाव चिन्ह बनाती दिखी।  

Tags:    

Similar News