पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, BJP सांसद अर्जुन सिंह की तृणमूल में हुई वापसी

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के सामने पार्टी की सदस्यता ली।

Update: 2022-05-22 12:25 GMT

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल में शामिल हो गए हैं। बैरकपुर से भाजपा सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के सामने पार्टी की सदस्यता ली। सिंह 2019 चुनाव से पहले भाजपा में आए थे और बैरकपुर से सांसद बने थे। सिंह बंगाल विधानसभा में भाटपारा से 4 बार विधायक रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News