सीएम ममता ने बढ़ाया विधायकों का वेतन, लेकिन खुद नहीं लेगीं एक भी रुपये, पढ़िए पूरी खबर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विधायकों के वेतन को अब बढ़ा दिया है। लेकिन सीएम एक भी रुपये नहीं लेगीं। पढ़िए पूरी खबर...

Update: 2023-09-08 09:21 GMT

CM ममता बनर्जी ने बढ़ाया पश्चिम बंगाल के विधायकों का वेतन।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायकों को तोहफा दिया है। उन्होंने प्रदेश के विधायक के वेतन में 40 हजार रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। लेकिन आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक रुपए भी वेतन नहीं ले रहे हैं। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। पश्चिम बंगाल के विधायकों के बढ़े हुए वेतन के साथ भत्ते का कोई विवरण अभी सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कई अन्य राज्यों की तुलना में अभी भी पश्विम बंगाल में विधायकों का वेतन कम है। इसे देखते हुए ही यह फैसला किया गया है।

केवल दस ही हजार मिलता था वेतन

पश्चिम बंगाल में विधायकों को वेतन अब तक 10 हजार रुपए था। अब उन्हें 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मंत्रियों को 10 हजार 900 रुपए वेतन मिलता था। यह बढ़कर 50 हजार 900 हो जाएगा। अब कैबिनेट मंत्री को 51000 रुपए का वेतन मिलेगी। भत्ते में कोइ बदलाव नहीं किया गया है।

1.21 लाख रुपए होगा कुल वेतन

पश्चिम बंगाल में विधायकों को कुल वेतन अब 1.21 रुपए हो जाएगा। वेतन और भत्तों को मिलाकर पहले 81 हजार रुपए मिलते थे और अब 1.21 रुपए मिलेगा। पहले मंत्रियों को कुल 1.10 लाख रुपए प्रतिमाह मिलते थे। वेतन और भत्ता मिलाकर 1.50 लाख रुपए प्रतिमाह मिलेगा।

Also Read: भाजपा के मंत्री का दावा, अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़कर लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा

Tags:    

Similar News