पुल के नीचे फंसा विमान, मची अफरा-तफरी

Update: 2019-12-24 05:50 GMT

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक ट्रक ब्रिज के नीचे फंस गया है। जिसके कारण वहां अफरा-तफरी मच गई है। पहले तो दूर से देखने पर लगा जैसे प्लेन हाईवे पर लैंड किया और पुल के नीचे फंस गया, लेकिन पास जाने पर पता चला कि इस विमान को ट्रक पर लोड कर एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जा रहा था। ट्रक ड्राइवर पुल की ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा सका और फंस गया। विमान पर इंडिया पोस्ट लिखा हुआ है। अब इसे निकालने की कोशिश की जा रही है।

बतादें कि ट्रक भारतीय पोस्ट के सेवामुक्त विमान को लेकर जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि इस विमान को साल 2007 में कमीशन किया गया था और पिछले साल ही इसे सेवामुक्त किया गया है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।  


Tags:    

Similar News