ज्योतिष

24 अक्टूबर को धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल

Sonali kesarwani
23 Oct 2023 4:03 PM GMT
24 अक्टूबर को धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल
x
ग्रह-नक्षत्र की चाल पर कल सभी राशियों का दिन बदलने वाला है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। किसी काम को प्राथमिकता दे, तो उसे पूरा करें, नहीं तो वह लटक सकता है। आप अपने जरूरी कार्य को समय रहते पूरा करेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और आप बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं बनाएं, तो उनमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक लंबे समय से चल रहा था, तो आज आपके कष्टों में कमी आ सकती है। आप यदि किसी से कोई वस्तु मांगेंगे, तो उसके लिए जिद व अहंकार ना दिखाएं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सामान्य रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह पहले से बेहतर होंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको निजी विषयों में सावधान रहना होगा और व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे, लेकिन अपने कुछ जरूरी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि

आज के दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपने जूनियर से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगी और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको सब काम समय से पूरे करने होगे, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपको भावनात्मक मामलों में उतावलापन नहीं दिखाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और साहस पराक्रम बढे़ेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। घर में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रियजनों से आपको सावधान रहना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता किसी वाद विवाद को शांत कर सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं आज पूरी रहेगी। नवीन कार्यों में गति आएगी। आप व्यक्तिगत मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन आपके सहयोगी इसमें आपका पूरा साथ देंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपने आवश्यक कामों में डील न दें। धन संबन्धित मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी आंख व कान खुले रखें।

Also Read: चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार की गाड़ी पर हुआ हमला, उन्हे दिखाए काले झंडे

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story