ज्योतिष

कल होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कितने बजे चाँद पर लगेगा ग्रहण

Sonali kesarwani
27 Oct 2023 10:10 AM GMT
कल होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कितने बजे चाँद पर लगेगा ग्रहण
x
कल इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। जोकि भारत के आलावा पड़ोसी देशों में भी दिखेगा। ये चंद्रग्रहण बांग्लादेश, नेपाल, चीन और दूसरे देशों में भी दिखेगा।

शनिवार रात को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। ये इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। शनिवार, 28 अक्टूबर को भारत में ग्रहण की शुरुआत रात में 1 बजकर 5 मिनट से होगी। चंद्र ग्रहण रात 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। ऐसे में ये ग्रहण 1 घंटा, 19 मिनट चलेगा। 28-29 अक्‍टूबर की रात में लगने जा रहा ये चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। पिछले सप्ताह हुए सूर्य ग्रहण के 14 दिनों बाद यह चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। बांग्लादेश, नेपाल, चीन और दूसरे देशों में भी इसकी टाइमिंग अलग है। ब्रह्मांड में होने वाले इस मनमोहक दृश्य के बारे में कई मिथकों, किंवदंतियों और कहानियां भी जुड़ी हैं।

भारत में कहां कहां होगा असर

भारत में ये चंद्र ग्रहण दिल्‍ली, जयपुर, जम्‍मू, कोल्‍हापुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्‍चर, उदयपुर, उज्‍जैन, बडौदरा, वाराणसी, प्रयागराज, चेन्‍नई, हरिद्वार, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून समेत अन्य शहरों में देखा जा सकेगा।

Also Read: देवकीनंदन ठाकुर की याचिका पर आज होगी सुनवाई, दावा है कि आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर कृष्ण के विग्रह है

चंद्र ग्रहण क्यों होता है?

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच होती है, तो चंद्रमा की सतह पर छाया पड़ने से चंद्र ग्रहण होता है। जब धरती की छाया चंद्रमा के कुछ हिस्‍से पर पड़ती है। तब इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ये वाला ग्रहण लंबे वक्त के लिए नहीं लगता है। शनिवार को होने जा रहे चंद्र ग्रहण के बाद अगले साल 17 सितंबर, 2024 को ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी खास चश्मे या टेलीस्कोप की जरूरत नहीं होती है। इसे नंगी आंखों से भी आराम से देखा जा सकता है।

Also Read: अयोध्या में रामलला दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य कि हम इसे देख पा रहे

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story