संपादकीय

विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार लड़कियां और एक लड़का डूबे, तीन बच्चियों की मौत

सुजीत गुप्ता
18 Sep 2021 1:19 PM GMT
विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार लड़कियां और एक लड़का डूबे, तीन बच्चियों की मौत
x

नालंदा से बड़ी दुखद खबर है जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान 5 बच्चे नदी में डूब गए। इनमें से तीन की मौत हो गयी। डूबने वालों में 4 लड़कियां और एक लड़का था। स्थानीय लोगों ने लड़के और एक लड़की को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि प्रशासन की मदद से तीनों लड़कियों के शव को निकाल लिया गया है। घटना परवलपुर थाना के लक्ष्मी बीघा गांव की है। इस घटना से गांव में मातम छा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि करमा पूजा के प्रतिमा और अन्य सामग्री को तालाब में विसर्जित करने के लिए गांव की ब्यूटी कुमारी, रिंकी कुमारी सिमरन कुमारी अंशु कुमारी और विरमानी कुमार निकले थे। सभी बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। सभी बच्चे गांव के तालाब पर पहुंचे। विसर्जन करने के दौरान पैर फिसलने से सभी बच्चे डूब गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने विरमानी कुमार और अंशु कुमारी को तत्काल बाहर निकाल लिया। जबकि ब्यूटी रिंकी और सिमरन संभवत गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना पर तालाब किनारे में भीड़ लग गई। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और प्रशासन को भी सूचना दी गई। कई घंटों की तलाश के बाद तीनों बच्चियों को निकाला गया लेकिन वे तब तक दम तोड़ चुकी थी। परवलपुर पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सभी मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा राशि देने की कार्रवाई चल रही है। बता दें कि शुक्रवार को भी बांका जिले में कर्मा पूजा का विसर्जन करने के दौरान ही 3 बच्चियों की डूबकर मौत हो गयी थी।



Next Story