लाइफ स्टाइल

शादी से पहले हर लड़के-लड़की को कर लेने चाहिए ये चार काम

सुजीत गुप्ता
20 Jan 2022 8:13 AM GMT
शादी से पहले हर लड़के-लड़की को कर लेने चाहिए ये चार काम
x

प्रतीकात्मक फोटो

लड़का हो या लड़की, शादी दोनों के जीवन का सबसे बड़ा अहम कदम होता है। शादी के बाद दोनों के जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाते हैं। कुछ लोग इन बदलावों को आसानी से अपने जीवन में ढाल लेते हैं तो कई कपल को शादी के बाद होने वाले बदलावों को समझने और अपनाने में समय लगता है। अगर वह इन बदलावों को सकारात्मकता के साथ अपनाते हैं तब तो दिक्कत नहीं होती, वरना शादी शुदा जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती है। चलिए जानते हैं शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को क्या काम करना जरूरी है, ताकि बाद में पछताना न पड़े।

शादी से पहले पार्टनर से करें बात

-शादी से पहले कम से कम एक बार अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से जरूर बात करें। आपने अपने जीवन साथी के लिए क्या सोच रखा है और जिससे आपकी शादी होने वाली है, उसका व्यक्तित्व कैसा है, ये बात आपको पहले से पता होनी चाहिए।

शादी के लिए खुद को करें तैयार

-हर लड़का या लड़की अपने पार्टनर में सबसे बेस्ट जीवनसाथी को चाहता है। इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले आप मेंटल और फिजिकल अपीयरेंस पर काम करें, ताकि आपका लाइफ पार्टनर आपसे एम्प्रेस रहे।

जीवनसाथी से पूछे सवाल

-अपने जीवनसाथी से शादी से पहले ही सभी बातें साफ पूछ या बता दें। जैसे- शादी के बाद नौकरी करने को लेकर लड़की का क्या प्लान है और लड़का क्या चाहता है। इसके अलावा शादी के बाद क्या लड़का दूसरे शहर या देश में शिफ्ट होने की सोच रहा है और इस बारे में आप क्या चाहती हैं।

जिम्मेदारियां उठाने के लिए रहें तैयार

-शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। पारिवारिक, सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए खर्च में भी बढ़ोतरी होती है। लड़के और लड़की दोनों को इसके लिए तैयार होना पड़ेगा। शादी से पहले ही आप इसके लिए तैयार हो जाए।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story